e-Shram Card: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। भारत में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा समय समय पर मौसमी बेरोजगारी भी इन्हें परेशान करती है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर में ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार द्वारा कई तरह के विशेष फायदे मिलते हैं। आपको शायद ही इस बारे में पता होगा कि ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का विशेष फायदा मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -