PAN Card Loan Fraud: आज के इस डिजिटल दौर में धोखाधड़ी काफी बढ़ गई है। साइबर ठग अपराध करने के लिए रोजाना नए हथकंडों का उपयोग कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें ठगों ने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर लोन लिया है। वहीं जिस व्यक्ति के नाम पर लोन लिया जाता है। उसको इस बारे में पता भी नहीं चलता। कई स्कैमर्स व्यक्ति के पैन कार्ड का इस्तेमाल करके लोन ले रहे हैं। वहीं जब पैन कार्ड धारक को इस बारे में पता चलता है कि उसके नाम पर लोन लिया गया है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ब्याज दर सहित लोन का बैलेंस काफी ज्यादा हो जाता है। कोरोना महामारी के दौरान पैन कार्ड पर होने वाले लोन फ्रॉड के मामलों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली थी। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर लोन लिया गया है या नहीं?