फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बाजार में बिक रही मिलावटी हल्दी, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Tue, 14 Mar 2023 11:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Turmeric Adulteration Test - फोटो : Istock
Turmeric Adulteration Test: बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। खोया, चीनी, आटा, सरसों का तेल आदि कई चीजों में मिलावट की शिकायतें सामने निकलकर आ रही हैं। अगर आप भी इन मिलावटी चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई गंभीर बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं। वहीं क्या आपको पता है इन दिनों बाजार में मिलावटी हल्दी भी काफी तेजी से बिक रही है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। हल्दी का इस्तेमाल विभिन्न पकवानों को बनाने में किया जाता है। अगर आप मिलावटी हल्दी का इस्तेमाल खाना बनाने में करते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप असली और नकली हल्दी में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -  
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी - फोटो : फाइल फोटो
आप एक गिलास गर्म पानी लेकर मिलावटी हल्दी के बारे में पता कर सकते हैं। आपको एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी को डालना है। इस दौरान आपको पानी में हल्दी को मिक्स नहीं करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Turmeric Adulteration Test - फोटो : Istock
20 मिनट बाद अगर हल्दी नीचे चली जाती है। वहीं पानी ऊपर साफ रहता है। ऐसे में हल्दी असली है। वहीं अगर पानी धुंधला हो जाता है। इस स्थिति में आपकी हल्दी में मिलावट को अंजाम दिया गया है। 

जानना जरूरी: बाजार में बिक रहा मिलावटी आटा, ऐसे करें असली और नकली आटे में पहचान

4 of 5
Turmeric Adulteration Test - फोटो : Istock
आप टेस्ट ट्यूब की मदद लेकर भी असली नकली हल्दी में पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको टेस्ट ट्यूब में हल्दी लेनी है। इसके बाद आपको उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदों को डालना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Turmeric Adulteration Test - फोटो : Istock
इस प्रक्रिया को करने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालकर टेस्ट ट्यूब को जोर से हिलाना है। टेस्ट ट्यूब को हिलाने के बाद अगर ये गुलाबी या किसी और रंग का हो जाता है। ऐसे में हल्दी में मिलावट की गई है। 

Solar AC: घर लाएं सौर ऊर्जा से चलने वाला सोलर एसी, नहीं आएगा एक रुपये का बिजली बिल, सिर्फ इतनी है कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें