फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड फ्रॉड से बचकर: एक छोटी सी गलती के कारण हो सकती है ठगी, जानें कैसे रह सकते हैं सेफ

Sat, 16 Sep 2023 02:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेबिट कार्ड के जरिए आप कैसे हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार? - फोटो : istock
Debit Card Fraud Alert: आपको चाहे दिन में या रात में कभी भी अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो अब इसको लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि अब ये काम एटीएम से मिनटों में हो जाता है। आप एटीएम से अपने हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं। यही नहीं, अब तो लोग कुछ भी खरीदने के बाद डेबिट कार्ड से भुगतान भी कर लेते हैं। इसलिए डेबिट कार्ड के आने के बाद से पेमेंट करने में आसानी हुई है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि उतना ही ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ा भी है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि डेबिट कार्ड के माध्यम से लेन-देन करते समय सावधान रहें और कुछ बातों का ध्यान भी रखें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने डेबिट कार्ड को सुरक्षित रख सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
डेबिट कार्ड के जरिए आप कैसे हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार? - फोटो : Istock
इन तरीकों से आप बच सकते हैं डेबिट कार्ड के द्वारा होने वाले फ्रॉड से:-

नंबर 1
  • कभी भी किसी वेबसाइट या एप पर अपने डेबिट कार्ड की जानकारी को सेव करके न रखें। ऐसा करने पर आपको अगली बार डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं भरनी पड़ती और सिर्फ ओटीपी की जरूरत होती है। ऐसे में वेबसाइट हैक होने पर आपका कार्ड काफी अनसेफ हो जाता है। इसलिए हमेशा मैनुअली ही कार्ड की जानकारी भरें।
विज्ञापन

3 of 5
डेबिट कार्ड के जरिए आप कैसे हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आपको एक बात का खास ध्यान रखना है कि पब्लिक और फ्री वाई-फाई के जरिए कभी भी कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको चपत लग सकती है क्योंकि हैकर्स इन्हीं नेटवर्क को सबसे ज्यादा हैक करते हैं। इसलिए हमेशा सेफ नेटवर्क में ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करें।

4 of 5
डेबिट कार्ड के जरिए आप कैसे हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार? - फोटो : istock
नंबर 3
  • डेबिट कार्ड से आप जब भी एटीएम से पैसे निकालते हैं या कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं आदि। तो इसके लिए आपको उस कार्ड के पिन नंबर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कभी भी इस पिन नंबर को किसी के साथ शेयर न करें और न ही अपने मोबाइल या कहीं लिखकर न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेबिट कार्ड के जरिए आप कैसे हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार? - फोटो : istock
नंबर 4
  • एक बात को पूरी तरह सुनिश्चित करें कि कभी भी अगर कोई आपसे कॉल के दौरान आपका एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी और पिन नंबर जैसी जानकारी मांगता है, तो कभी न दें। हो सकता है कि कॉल पर कोई ठग हो, जो आपके कार्ड की जानकारी लेकर आपको चपत लगा दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें