फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: यूट्यूब पर इस तरीके से बढ़ा सकते हैं सब्सक्राइबर्स, जान लेंगे तरीका तो हो सकती है मोटी कमाई

Wed, 26 Jul 2023 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : Pixabay
Tips For Youtube Subscribers: आज के समय में लोगों के पास अपना मनोरंजन करने के लिए कई तरीके मौजूद हैं। कोई सोशल मीडिया पर समय बिता लेता है, कोई गाने सुन लेता है, कोई वीडियो देख लेता है आदि। बात अगर वीडियो देखने की करें, तो इस मामले में लोग यूट्यूब का ज्यादा इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। यहां लोगों को अपनी रूचि के हिसाब से अलग-अलग कंटेंट मिल जाता है। पर यूट्यूब पर सिर्फ वीडियो ही नहीं देखी जाती बल्कि, इससे कई लोग अच्छी-खासी कमाई भी करते हैं। हालांकि, इसमें से कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने नई शुरुआत की है या फिर काफी पहले से यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, लेकिन उनके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या हो रही है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आप कैसे अपने फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : iStock
इन तरीकों से बढ़ सकते हैं फॉलोअर्स:-

नंबर 1
  • यूट्यूब पर अगर आप ज्यादा फॉलोअर्स चाहते हैं तो आपको ऐसा कंटेंट चुनना होगा जो लोग देखना पसंद करते हों और जो ट्रेंड में हो। इसके लिए पहले यूट्यूब पर समझिए कि क्या कंटेंट ज्यादा चल रहा है और उसके बाद उस विषय पर वीडियो बनाकर आप अच्छे फॉलोअर्स पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock
नंबर 2
  • यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालने मात्र से ही फॉलोअर्स नहीं बढ़ाए जा सकते। बल्कि इसके लिए आपको समय-समय पर लाइव भी जाना चाहिए। अपने चैनल के बारे में, अपनी वीडियो के बारे में बताएं या फिर आप लोगों से उनके सवाल ले सकते हैं या सिर्फ बात कर सकते हैं आदि।

4 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाल रहे हैं, तो सिर्फ वहीं तक सीमित न रहें। बल्कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो को शेयर जरूर करें। इससे लोग आपके वीडियो को देखेंगे और पसंद आने पर आपके चैनल से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock
नंबर 4
  • एक बात आपको अच्छे से समझ लेनी है कि अगर आप चाहते हैं कि आपके सब्सक्राइबर्स बढ़े, तो इसके लिए आपको अपने वीडियो को जानकारी से भरा हुआ बनाना पड़ेगा। जब भी कोई आपके एक भी वीडियो को देखे, तो उसका मन आपके चैनल को सब्सक्राइव करने को करे ताकि वो आपकी आने वाली वीडियो भी देख सके। अगर आप इन सब बातों को ध्यान में रखकर वीडियो तैयार करते हैं, तो इससे आपके सब्सक्राइबर्स बढ़ सकते हैं और फिर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें