फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: वर्क फ्रॉम होम के दौरान स्लो इंटरनेट से हैं परेशान, तो मिनटों में ऐसे बढ़ाएं स्पीड

Fri, 08 Apr 2022 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्लो इंटरनेट की स्पीड तेज करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
कोरोना वायरस महामारी की वजह से हमारे जीवन में काफी कुछ पूरी तरह बदल चुका है। जहां एक तरफ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए, तो वहीं लोगों के जीवन में काम करने के तरीकों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक समय था जब लोगों को काम के लिए अपने दफ्तर ही जाना पड़ता था। लेकिन मौजूदा समय में लोग वर्क फॉर्म होम भी कर रहे हैं यानी घर से काम। घर से काम करने के लिए बस इंटरनेट और एक कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत होती है। लेकिन वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोगों को एक दिक्कत जो सबसे ज्यादा होती है, वो है इंटरनेट कनेक्टिविटी की। ऐसे में इंटरनेट स्लो होने के कारण काम स्लो हो जाता है या कई बार रूक जाता है। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम के दौरान स्लो इंटरनेट से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
स्लो इंटरनेट की स्पीड तेज करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
इन तरीकों को अपना सकते हैं आप:-

रिपीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • अगर आप घर पर राउटर की मदद से इंटरनेट चलाते हैं, और इसकी स्पीड स्लो हो गई है। तो ऐसे में आप रिपीटर की मदद ले सकते हैं। दरअसल, रिपीटर इंटनरेट स्पीड को बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 6
स्लो इंटरनेट की स्पीड तेज करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
रीबूट करना जरूरी
  • कई बार ऐसा भी होता है कि इंटरनेट की स्पीड कंपनी से तो ठीक आ रही होती है, लेकिन हमारे इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप अपने राउटर को रीबूट कर सकते हैं। ऐसा करने से स्पीड तेज होने में मदद मिलती है।

4 of 6
स्लो इंटरनेट की स्पीड तेज करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
कनेक्टिविटी चेक करें
  • कई बार हम इंटरनेट स्लो होने से परेशान होते हैं, लेकिन असल वजह कनेक्टिविटी भी होती है। ये सुनिश्चित करें कि राउटर में किसी तरह की दिक्कत न हो, क्योंकि इससे भी इंटरनेट चलने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
स्लो इंटरनेट की स्पीड तेज करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
राउटर को सिग्नल वाली जगह पर रखें
  • कई बार हम राउटर को ऐसी जगह पर रख देते हैं, जहां से हमें वाई-फाई के ठीक से सिंग्नल नहीं मिल पाते हैं। इसलिए अगर आप लैन की जगह पर वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर राउटर को अपनी रेंज के अंदर ही रखें। इससे आपको अच्छी इंटरनेट स्पीड मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्लो इंटरनेट की स्पीड तेज करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
बंद और चालू
  • कई बार इंटरनेट कंपनी की तरफ से किसी कारण की वजह से बंद हो जाता है, और जब ये चालू होता है तो तब भी हमारे राउटर तक इंटरनेट नहीं पहुंच पाता है या फिर स्पीड स्लो आती है। तो ऐसे में आपको अपने राउटर के स्विच को बंद कर देना है, और एक मिनट बाद इसे चालू करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें