फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी आटे की रोटी, घर बैठे ऐसे करें पहचान

Sun, 31 Dec 2023 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock
Identify Wheat Flour: खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं, एक अच्छी दिनचर्या फॉलो करते हैं और उन चीजों का सेवन करते हैं जो उनके शरीर को लाभ दे सके। पर क्या जो हम खा रहे हैं वो 100 प्रतिशत शुद्ध है? ये सवाल इसलिए भी क्योंकि बाजार में बिकने वाली चीजों में मिलावट की खबरें आम हैं। जैसे- आटे को ही ले लीजिए। दरअसल, बाजार में मिलावटी आटा भी बिक रहा है, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी बाजार से आटा खरीद रहे हैं, तो फिर इसकी पहचान कर लें। इससे आप असली और मिलावटी आटे में पहचान कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे और इसके तरीके क्या हैं। आगे आप इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock
इन तरीकों से कर सकते हैं मिलावटी आटे की पहचान:-

नंबर 1
  • मिलावटी आटे की पहचान करने के लिए आपको सबसे पहले एक गिलास पानी लेना है
  • फिर इस पानी में आधा चम्मच आटा डालना है
  • ऐसे में पानी में आटे के अलावा कुछ और तैरता हुआ दिख रहा है, तो ये आटा मिलावटी होने की तरफ संकेत करता है।
विज्ञापन

3 of 5
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock
नंबर 2
  • आप अगर बाजार से आटा घर लेकर आए हैं, तो आप फिर टेस्ट ट्यूब की मदद से मिलावटी आटे की पहचान कर सकते हैं
  • इसमें आपको सबसे पहले हाइड्रोक्लोरिक एसिड और आटे को टेस्ट ट्यूब में डालना है

4 of 5
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock
  • दोनों चीजों को टेस्ट ट्यूब में डालने के बाद आपको फिर इन दोनों को मिला लेना है
  • इसके बाद आपको मिलावट के बारे में पता चल सकता है
  • आपको देखना है कि अगर आटा देखने में साफ नहीं है, तो ये मिलावटी आटा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock
नंबर 3
  • जब भी आप बाजार से पैकेट या खुला कोई भी आटा लेकर आएं, इसे छलनी से छान लें
  • अगर आटा मिलावटी है, तो छलनी में वो चीजें निकल जाती हैं, जैसे- मिलावटखोर आटे में चॉक पाउडर मिला देते हैं या अन्य चीजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें