फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Identify Mango: खरीदने जा रहे हैं आम, तो जान लीजिए खट्टे और मीठे आम में पहचान करने के तरीके

Fri, 31 Mar 2023 04:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Sweet Mangoes: - फोटो : Istock
How To Identify Sweet Mangoes: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस दौरान लोग तरोताजा रहने के लिए कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। फलों की बात जब आती है, तो आम को कौन भूल सकता है। फलों के राजा कहे जाने वाले आम को लोग काफी शौक के साथ खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के सीजन में आपको आम की कई वैरायटी मिल जाएंगी। दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा व सिंदूरी कई तरह के आम आपको इस दौरान खाने को मिल जाएंगे।

आम स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। हालांकि, बाजार में आम को खरीदते समय जो एक चीज हमें परेशान करती है। वह आम का खरीदे जाने के बाद उसका खट्टा निकलना। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिक रहे मीठे और खट्टे आम की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : Twitter @nadeemsalvos

छिलके से कर सकते हैं पहचान 

आप बाजार में बिक रहे मीठे और खट्टे आम की पहचान उसके छिलके से कर सकते हैं। अगर आम प्राकृतिक तौर पर पकाया गया है। ऐसे में उसके छिलके पर किसी भी प्रकार का दाग नहीं होगा। वहीं अगर आम को कैमिकल से पकाया गया है। ऐसे में उसके छिलके पर कई तरह के दाग धब्बे नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : Social Media

छूकर भी लगाया जा सकता है पता 

आप आम को छूकर भी उसके खट्टे या मीठे होने के बारे में पता कर सकते हैं। अगर आम छूने में काफी टाइट लग रहे हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके आम खट्टे हैं। 

4 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : Social Media
अगर आम छूने में नरम महसूस हो रहे हैं। इस स्थिति में आम मीठा है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नरम आम प्राकृतिक रूप से पके होते हैं। वहीं टाइट आम को कैमिकल या आप्रकृतिक ढंग से पकाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Sweet Mangoes - फोटो : istock

सूंघकर पता कर सकते हैं आम खट्टे हैं या मीठे

आप सूंघकर भी खट्टे या मीठे आम के बारे में पता कर सकते हैं। मीठा आम अच्छी महक देता है। इसके अलावा पीले रंग के आम मीठे होते हैं। आपको बाजार से हमेशा गोल दिखने वाले आम को ही खरीदना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें