फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan-Aadhaar Link: आपका पैन कार्ड है आधार से लिंक या नहीं, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में चेक

Fri, 31 Mar 2023 03:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड से आधार हुआ है लिंक या नहीं, तो ऐसे करें पता - फोटो : istock
Check Pan Link With Aadhaar Card: आपको समय-समय पर अलग-अलग कामों के लिए कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती होगी? कभी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए, तो कोई राशन कार्ड बनवाने के लिए और कभी कोई सरकारी या गैर सरकारी काम करवाने के लिए आदि। ऐसे में आपको इन सब कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ना लाजमी है, क्योंकि ये आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज है। ठीक इसी तरह पैन कार्ड भी एक अहम दस्तावेज है और अब इन दोनों को लिंक करवाना जरूरी है, और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके कई काम अटक सकते हैं। साथ ही आपका पैन कार्ड निष्क्रिय भी हो सकता है। हालांकि, कई लोग अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवा चुके हैं। पर उन्हें ये याद नहीं कि क्या वो ऐसा करवा चुके हैं या नहीं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो चलिए वो तरीके जानते हैं जिससे आप ये जान सकते हैं कि क्या आप पहले अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा चुके हैं या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड से आधार हुआ है लिंक या नहीं, तो ऐसे करें पता - फोटो : istock
पैन-आधार कार्ड लिंक का स्टेटस ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये भूल गए हैं कि आप अपना आधार कार्ड अपने पैन कार्ड से लिंक करवा चुके हैं या नहीं, तो आप ये स्टेटस चेक करके जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in/iec/foportal पर  जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड से आधार हुआ है लिंक या नहीं, तो ऐसे करें पता - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'क्विक लिंक' वाला सेक्शन नजर आएगा
  • यहां पर आपको दूसरे नंबर पर 'लिंक आधार स्टेटस' वाला विकल्प मिलेगा
  • इस पर आपको क्लिक करना है

4 of 5
पैन कार्ड से आधार हुआ है लिंक या नहीं, तो ऐसे करें पता - फोटो : istock
स्टेप 3
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • जहां आपको दो बॉक्स मिलेंगे
  • इसमें पहले वाले बॉक्स में आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड से आधार हुआ है लिंक या नहीं, तो ऐसे करें पता - फोटो : istock
स्टेप 4
  • जबकि दूसरे वाले बॉक्स में आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ 'व्यू लिंक आधार स्टेटस' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको स्क्रीन पर पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड आधार से पहले से लिंक है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें