फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आप तो नहीं खा रहे प्लास्टिक के अंडे, खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Fri, 20 Oct 2023 03:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्लास्टिक के अंडे की पहचान कैसे की जा सकती है? - फोटो : Amar Ujala
Fake or Real Egg Identification Process: क्या आप अंडे खाते हैं? क्योंकि डॉक्टर भी अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। हालांकि, शाकाहारी लोग अंडे नहीं खाते। अंडों को उबालकर, ऑमलेट, भूर्जी या सब्जी आदि के रूप में लोग इनका सेवन करते हैं। खासतौर पर सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अंडों की मार्केट तेजी पकड़ने लगती है, क्योंकि इस मौसम में लोग अंडे ज्यादा खाते हैं। पर क्या आप जो अंडा खा रहे हैं वो असली है या कहीं प्लास्टिक तो नहीं? जी हां, क्योंकि मार्केट में बिकने वाला हर अंडा असली नहीं बल्कि प्लास्टिक का भी हो सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अंडे का सेवन करने से पहले ये जान लें कि ये प्लास्टिक का है या असली है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्लास्टिक के अंडे की पहचान कैसे की जा सकती है? - फोटो : Pixabay
ऐसे कर सकते हैं असली-नकली में पहचान:-

नंबर 1
  • कई लोग उन अंड़ों को खरीदते हैं जो ज्यादा चमकदार होते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक ये अंडे असली होते हैं। पर ऐसा नहीं है क्योंकि नकली अंडे में असली के मुकाबले ज्यादा चमक होती है। इनमें पॉलिश भी कर दिया जाता है, ताकि चमक आ सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्लास्टिक के अंडे की पहचान कैसे की जा सकती है? - फोटो : Pixabay
नंबर 2
  • असली और नकली अंडे का पता लगाने के लिए आप खरीदते समय इन्हें छूकर पता लग सकते हैं। अगर छूने पर अंडा चिकना है तो ये असली हो सकता है। जबकि, अगर अंडा खुरदुरा है, तो ये नकली हो सकता है।

4 of 5
प्लास्टिक के अंडे की पहचान कैसे की जा सकती है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपको पता करना है कि अंडा प्लास्टिक का तो नहीं है। इसके लिए आपको करना ये है कि अंडे को आग के पास लेकर जाना है और अगर इस दौरान इसमें से प्लास्टिक जैसी बदबू आ रही है, तो यानी ये अंडा नकली है और इसे बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लास्टिक के अंडे की पहचान कैसे की जा सकती है? - फोटो : iStock
नंबर 4
  • अंडे के असली-नकली होने का पता उसे हिलाकर भी किया जा सकता है। दरअसल, आपको करना ये है कि अंडे को कान के पास ले जाकर हिलाना है। अगर इस दौरान अंदर से आवाज आती है, तो ये नकली हो सकता है। जबकि, आवान न आने वाला अंडा असली हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें