फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plastic Rice: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार से खरीदा हुआ प्लास्टिक चावल, ऐसे करें पहचान

Sat, 01 Jul 2023 02:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Plastic Rice - फोटो : Istock
How To Identify Plastic Rice: इन दिनों कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपकी सेहत पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। यही नहीं इन मिलावटी चीजों को खाने से आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं। स्वच्छ आहार शरीर को सेहतमंद रखने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। वहीं इन दिनों बाजार में मिलावटी चावल काफी तेजी से बिक रहे हैं। बीते कुछ सालों से ऐसी कई शिकायते सामने निकलकर आ रही हैं, जिनमें लोगों ने प्लास्टिक चावल की शिकायत की है। इन चावल को खाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी चावलों की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Plastic Rice - फोटो : Istock
मिलावटी चावल की पहचान करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच कच्चे चावल को डालना होगा। 

KVP: इस सरकारी स्कीम में अपने पैसों को करें निवेश, कुछ महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Plastic Rice - फोटो : istock
यह करने के बाद उसको जोर-जोर से हिलाएं। अगर ऐसा करने के बाद चावल पानी के ऊपर तैरता हुआ दिख रहा है। ऐसे में समझ जाइए कि चावल नकली है।

4 of 5
How To Identify Plastic Rice - फोटो : istock
आप लाइटर की मदद से भी असली और नकली चावल के बारे में पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चावल के दानों को लेकर उसको लाइटर की मदद से जलाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Plastic Rice - फोटो : istock
अगर चावल जलने के बाद उसमें से प्लास्टिक की गंध आ रही है। इस स्थिति में समझ जाइए कि आपका चावल नकली है। उसको प्लास्टिक की मदद से बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें