फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में अंडे खाने वाले सावधान: कहीं आप तो नहीं कर रहे नकली अंडों का सेवन? पता लगाना जरूरी

Sat, 30 Nov 2024 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देखा जाता है कि लोग सर्दी के मौसम में अंडे का सेवन गर्मी के मौसम से ज्यादा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में नकली अंडे भी बिक रहे हैं? इसलिए असली-नकली अंडे की पहचान करना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala
How To Identify Plastic and Fake Eggs: सर्दियों का मौसम चल रहा है जिसके कारण हर कोई चाहता है कि वो इस ठिठुरती सर्दी से बच सके। ऐसे में लोग अपने घरों में रहते हैं, गर्म कपड़े तो पहनते ही हैं। साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनको फायदा दे। जैसे, अंडे। सर्दियों में लोग अंडे काफी खाते हैं। बाजारों में भी अंडों की बिक्री बड़ जाती है और लोग भी इन्हें काफी खाते हैं। पर अगर आप अंडे खा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि आप जो अंडे खा रहे हैं क्या वो असली हैं? कहीं ये अंडे आर्टिफिशियल प्लास्टिक से बने अंडे तो नहीं हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बाजार में इस तरह के अंडे भी मौजूद हैं। इसलिए अगर आप भी इस सर्दी अंडों का सेवन कर रहे हैं तो ये जरूरी हो जाता है कि आप ये जानें कि अंडा असली है या नकली है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे असली-नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : freepik.com
नकली अंडों की ऐसे करें पहचान:-

ये पहला तरीका है
  • अगर अंडा प्लास्टिक का है तो आप इसे बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं। आपको इसके लिए सबसे पहले करना ये है कि अंडे को लेना है उसे जलाना है यानी अंडे को आग के पास लेकर जाना है। अब अगर अंडे में से प्लास्टिक की बदबू आए तो ये संकेत होता है कि अंडा प्लास्टिक का है यानी नकली है।
विज्ञापन

3 of 5
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : freepik.com
ये दूसरा तरीका है
  • आप अंडा खरीदते समय ही ये पता लगा सकते हैं कि ये असली है या फिर नकली। आपको इसमें बस एक छोटा सा काम करना होता है जिसमें आपको अंडे को कान के पास ले जाना है और फिर इसे हिलाना है। इस दौरान ध्यान दें कि अगर अंडे के अंदर से आवाज आ रही है तो ये अंडा नकली होने का संकेत हो सकता है। जबकि, आवाज न आने वाले अंडे को असली माना जाता है।

4 of 5
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : freepic
ये तीसरा तरीका है
  • आमतौर पर ऐसा होता है और शायद आप भी ऐसा ही करते हों कि लोग उन अंडों को सही मानते हैं जो बेहद चमकदार होते हैं। पर यहां ये जान लें कि जो अंडा जितना ज्यादा चमकदार होता है उसे उतना ही नकली माना जाता है। इसलिए अंडे की चमक पर बिलकुल न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंडा असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : freepik.com
ये चौथा तरीका है 
  • अंडे खरीदते समय या उन्हें घर लाकर आप ये चेक कर सकते हैं कि ये असली है या नकली है। इसके लिए आपको अंडे को छूना है। इस दौरान ध्यान दें कि अगर अंडा खुरदुरा है तो ये बताता है कि ऐसे अंडे नकली हो सकते हैं। जबकि, अगर छूने में अंडा चिकना है तो ये असली हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें