आधार कार्ड आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज बन चुका है। एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने जैसे कई अन्य जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड के जरिए आप सरकारी सुविधाओं का भी लाभ ले सकते हैं। वहीं, इस आधार कार्ड पर 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में लोगों के पास नकली आधार कार्ड भी पहुंच रहे हैं। अगर आपका आधार कार्ड भी नकली है या फिर असली है, तो इस बात का पता लगाना बेहद आसान है। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपका आधार भी तो नकली नहीं है, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं ये पता लगाने के सरल तरीके के बारे में...