Dussehra 2026: दशहरे का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर के जरूरी सामान की खरीदारी के लिए ऑनलाइन ऑफर तलाशने लगते हैं। कंपनियां भी इस दौरान कई तरह की छूट और सेल ग्राहकों को देती हैं। पर ये मत भूलिए कि इन ऑफर के बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। वे नकली वेबसाइट, फर्जी विज्ञापन और आकर्षक डिस्काउंट के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।
वहीं, कई बार ग्राहक सस्ते सामान के लालच में ऐसी वेबसाइट पर पेमेंट कर देते हैं, जहां से न तो सामान मिलता है और न ही पैसा वापस आता है। इसलिए इस दशहरा अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, तो जरा संभलकर। आप आगे इस फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...