Fake Customer Care Numbers: जब भी किसी का कोई प्रोडक्ट खराब हो जाए, पार्सल अटक जाए, बैंक अकाउंट रुक जाए या ऑनलाइन भुगतान फंस जाए, तो लोग तुरंत गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजते हैं। इसी जल्दबाजी का फायदा साइबर ठग उठाते हैं और सर्च नतीजों या विज्ञापनों में फर्जी हेल्पलाइन नंबर डाल देते हैं।
इन नंबरों पर कॉल करते ही ठग खुद को कंपनी या बैंक का प्रतिनिधि बताकर मदद का भरोसा दिलाते हैं। फिर वे रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड करवाते हैं या ओटीपी और कार्ड की जानकारी लेकर सीधे आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। आम लोगों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि सर्च में दिखने वाला हर नंबर भरोसेमंद नहीं होता। आइए इस लेख यही समझते हैं कि आप कैसे इन असली और फर्जी नंबरों में फर्क कर सकते हैं।