Cumin Seeds: आज के समय में सबसे ज्यादा दिक्कत किसी भी सामान को लेते समय ये होती है कि कहीं वो नकली तो नहीं है। दरअसल, बाजार में कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। वहीं, खासतौर पर त्योहारी सीजन में तो मिलावट सबसे ज्यादा की जाती है। कुछ पैसों के लालच में ये लोग मिलवाट करने से बाज नहीं आते, जिससे लोगों की सेहत को काफी नुकसान तक पहुंचता है। अब जैसे जीरे को ही ले लीजिए। जीरा लगभग हर कोई खरीदता है, इसलिए बाजार में नकली जीरा भी बिक रहा है। ऐसे में अगर आप भी जीरा खरीद रहे हैं, तो आप कुछ तरीकों की मदद से असली-नकली में फर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नकली जीरे की पहचान कैसे की जा सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...