फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: ऐसे करें स्मार्टफोन में फर्जी एप की पहचान, वरना पल भर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

Fri, 10 Mar 2023 10:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Fake Apps On Internet - फोटो : Istock
How To Identify Fake Apps On Internet: आज के इस डिजिटल युग में हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आधुनिक समय में डिजिटल दौर ने एक सब्सक्राइब्ड इकोनॉमी की आधारशिला रखी है, जहां स्मार्टफोन के जरिए ही हमें घर बैठे कई जरूरी सर्विस का लाभ मिल रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। वहीं दूसरी तरफ इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। बीते कुछ सालों में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की गतिविधि को अंजाम देते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इन दिनों कई साइबर ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी एप्स का सहारा ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Fake Apps On Internet - फोटो : istock
ऐसे में आपको इनके बारे में पता होना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप फर्जी एप्स की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Fake Apps On Internet - फोटो : istock
साइबर ठग फर्जी बैंकिंग एप की मदद से आपका संवेदनशील डाटा चुराकर उसका गलत उपयोग कर सकते हैं। गौरतलब बात है कि इंटरनेट की दुनिया में फर्जी एप भी हूबहू असली एप की तरह ही दिखते हैं। 

LIC: एलआईसी की जबरदस्त स्कीम, 253 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 54 लाख

4 of 5
How To Identify Fake Apps On Internet - फोटो : istock
फर्जी एप स्मार्टफोन की बैटरी को काफी तेजी से ड्रेन करते हैं। ऐसे में अगर आपके मोबाइल फोन में बिना किसी वजह से तेजी से बैटरी ड्रेन हो रही है। इस स्थिति में आपके स्मार्टफोन में फर्जी एप छुपा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Fake Apps On Internet - फोटो : istock
इसके अलावा आप फर्जी एप की पहचान उसके नाम की स्पेलिंग देखकर भी कर सकते हैं। अगर नाम की स्पेलिंग इधर-उधर है, तो समझ जाइए कि एप फेक है। इसे फोन में इंस्टॉल करने पर वायरस या मैलवेयर आ सकता है।

IRCTC: गर्मियों में IRCTC के साथ करिए हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी की सैर, सिर्फ इतना देना होगा किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें