फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghee Purity Test: अच्छी सेहत के नाम पर आप अपने बच्चों को तो नहीं खिला रहे मिलावटी घी? ऐसे लगाएं पता

Wed, 11 Mar 2026 05:40 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Check Purity Of Ghee: जिस घी का आप या आपका परिवार अच्छी सेहत के लिए सेवन कर रहा है, क्या वो मिलावटी नहीं है? आपको असली और मिलावटी घी का पता लगाने के तरीकों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
मिलावटी घी की पहचान करने के तरीके क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ghee Purity Check Process: लोग अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई तरह की चीजों का ध्यान रखते हैं। जैसे, वे रात को समय पर उठते हैं, सुबह जल्दी उठते हैं, योग-व्यायाम आदि करते हैं और एक अच्छा आहार लेते हैं। बात अगर खाने की करें तो लोग एक अच्छा और हेल्दी भोजन खाते हैं।

लोग अपने खाने में कई ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जिनसे उनके शरीर को फायदा मिल सके और इसमें एक चीज है घी। बड़े बुजुर्ग से लेकर डॉकटर तक हर कोई घी का सेवन करने की सलाह देता है, लेकिन क्या आप असली घी खा रहे हैं? कहीं आपका घी मिलावटी तो नहीं है? चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिलावटी घी की पहचान करने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe stock
घी असली है या नकली, कैसे करें पता?

पहला तरीका
  • सबसे पहले एक कांच के गिलास में पानी लें
  • फिर इसमें एक चम्मच घी डालें
  • अब देखना है कि अगर घी गिलास के तले में बैठ गया है, तो ऐसा घी अशुद्ध माना जाता है
  • पर अगर घी पानी की सतह पर तैर रहा है तो ये घी सही माना जाता है
विज्ञापन

3 of 5
मिलावटी घी की पहचान करने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • पहले एक बर्तन में घी को निकाल लें
  • फिर इसे गर्म कर लें और पिघला ले लें
  • फिर एक कांच के गिलास में घी को भरें
  • फिर इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें
  • अब देखना है कि घी के ऊपर एक अलग परत बनी है या नहीं, अगर बनी है तो ऐसा घी सही माना जाता है

4 of 5
मिलावटी घी की पहचान करने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
  • दो चम्मच घी एक बर्तन में डालें
  • फिर उसमें आधा चम्मच नमक डालें
  • अब घी में एक या दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें
  • फिर इन तीनों चीजों को आपस में मिलाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलावटी घी की पहचान करने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe stock
  • अब जो मिश्रण तैयार हुआ है उसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें
  • फिर इसे देखें कि क्या इसका रंग बदल गया है
  • अगर रग बदलता है तो ऐसे घी को मिलावटी घी माना जाता है
  • जबकि, रंग न बदलने वाले घी को सही माना जाता है
................................................................................................................................
नोट:- इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जानकार, सलाहकार आदि की राय जरूर लें। लेखक या अमर उजाला ऐसी किसी जानकारी का समर्थन या पृष्टि नहीं करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें