फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: अगर आप भी हैं घर के कोनों में लगे मकड़ी के जाल से परेशान, तो इन तरीकों से करें सफाया

Wed, 25 Jan 2023 12:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मकड़ी के जाल निकालने के तरीके - फोटो : istock
आज के समय में हमें बीमारियों से बचकर रहना चाहिए, क्योंकि कब हम पलक झपकते ही कौन सी बीमारी का शिकार हो जाए कुछ नहीं पता। इसके लिए हमें अपने खानपान का तो विशेष ध्यान रखना ही होता है। पर एक चीज और है जिसका ध्यान रखना जरूरी है और वो है साफ-सफाई। अगर आप अपने घर को साफ नहीं रखेंगे, तो आप बीमार हो सकते हैं। हालांकि, लोग अपने घरों की साफ-सफाई रोजाना करते ही हैं। पर सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को मकड़ी के जाले से आती है। दरअसल, बाथरूम या कमरे की दीवार के ऊपर आदि मकड़ी अपने जाले बना देती है। मकड़ी का जाल न तो वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है और न ही स्वास्थ्य के लिहाज से। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इसे साफ कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मकड़ी के जाल निकालने के तरीके - फोटो : istock
इन तरीकों से कर सकते हैं मकड़ी के जाल का सफाया:-

सफेद सिरके से
  • मकड़ी का जाला हटाने में आपकी मदद सफेद सिरका कर सकता है। ज्यादातर घरों में ये आसानी से मिल जाता है। आपको करना ये है कि एक स्प्रे वाली बोतल में सिरका डाल लें। फिर जहां भी मकड़ी के जाल हो वहां स्प्रे करें।
विज्ञापन

3 of 5
मकड़ी के जाल निकालने के तरीके - फोटो : istock
नीलगिरी का तेल कर सकता है मदद
  • आपको बाजार में नीलगिरी का तेल आसानी से मिल जाएगा। आपको इसे घर लाना है और एक स्प्रे वाली बोतल में भरना है। इसके बाद आपको उन जगहों पर स्प्रे करना है जहां पर मकड़ी के जाले बने हुए हैं। इससे मकड़ी वहां से भाग जाती है और आपको जाले हटाने में मदद मिलती है।

4 of 5
मकड़ी के जाल निकालने के तरीके - फोटो : istock
नींबू के छिलके
  • अगर आपके घर के कमरों, बाथरूम या अन्य जगहों पर मकड़ी के जाले बने हुए हैं, तो फिर आप नींबू की मदद ले सकते हैं। मकड़ी नींबू की महक से दूर भागती है। इसलिए अगर आप नींबू के छिलकों का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे मकड़ी दूर चली जाती है और जाले बनने खत्म हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकड़ी के जाल निकालने के तरीके - फोटो : Pixabay
संतरे के छिलके भी हैं काम के
  • जिस तरह आपने नींबू के छिलको का इस्तेमाल किया। ठीक वैसे ही आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, क्योंकि इसकी महक भी मकड़ी को पसंद नहीं होती है और इस महक के आते ही मकड़ी घर से बाहर भाग जाती है।

अस्वीकरण: इस लेख में आम जानकारी दी गई है। अमर उजाला किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें