फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: जरूरत के समय पैसों की दिक्कतों को दूर कर सकता है गोल्ड लोन, जानें फायदे और लेने का तरीका

Tue, 29 Aug 2023 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
Gold Loan: अमूमन देखा जाता है कि लोग आज में जो भी पैसे कमाते हैं, उसमें से एक हिस्से को कल के लिए बचाने पर जोर देते हैं और ये सही भी है। भविष्य में आपको नाजाने कैसी जरूरतें पड़ जाएं, ये आप नहीं जान सकते। इसलिए बचत करना बेहद जरूरी होता है। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि अगर आपके ऊपर कभी आर्थिक संकट मंडराए, तो इससे निकलने में आपका सोना आपकी मदद कर सकता है? अगर नहीं, तो यहां जान सकते हैं कि आप जरूरत पड़ने पर घर में रखे सोने के बदले गोल्ड लोन ले सकते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस गोल्ड लोन के बारे में और इसके फायदे के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
जानें गोल्ड लोन क्या है?
  • दरअसल, जब आप अपने सोने को बैंक या अन्य किसी प्राइवेट कंपनी (जो गोल्ड लोन देती हो) के पास जमा कराते हैं और उसके बदले में आप पैसे ले लेते हैं। इसी को गोल्ड लोन लेना कहते हैं। फिर इन पैसों को तय समय पर चुकाकर आप अपने सोने को वापस भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : iStock
ये हैं फायदे
  • सोने के बदले में जो लोन मिलता है, वो रकम सोने की शुद्धता और बाजार वैल्यू पर आधारित होती है। वहीं, बात अगर इसके फायदों की करें, तो आप गोल्ड लोन कम समय के लिए भी ले सकते हैं और जरूरत न होने पर आप इसे बंद करवा सकते हैं। वहीं, बाकी लोन के मुकाबले गोल्ड लोन पर ब्याज दर कम होती है।

4 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
गोल्ड लोन लेने का तरीका:-
  • सबसे पहले बैंक जाएं, यहां पर पहले आपके गोल्ड की जांच और मूल्यांकन किया जाता है
  • इसके बाद आपको फॉर्म भरना होता है और अपने दस्तावेज देने होते हैं
  • फिर सारी फॉर्मेलिटी होने के बाद आपका लोन अप्रूव कर दिया जाता है और फिर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल्ड लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
ब्याज दर:-
  • एसबीआई में 7.50 फीसदी
  • बैंक ऑफ इंडिया में 8.45 फीसदी
  • पंजाब एंड सिंध बैंक में 7 फीसदी
  • यूनियन बैंक में 8.20 फीसदी
  • केनरा बैंक में 7.35 फीसदी
  • इंडियन बैंक में 7.50 फीसदी
  • यूको बैंक में 8.50 फीसदी
  • पंजाब नेशनल बैंक में 8.75 फीसदी ब्याज दर है। साथ ही ध्यान रहे कि ये ब्याज दर तय नहीं है, ये बदलती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें