नए साल को आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर जश्न मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। नए साल के शुभ अवसर पर आप सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की है। योजना के अंतर्गत भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देकर स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करना चाहती है। देशभर में बडे़ पैमाने पर महिलाएं भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ उठा रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -