फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Silai Machine Yojana 2022: महिलाएं मुफ्त में ले सकती हैं सिलाई मशीन, नहीं देना होगा एक भी पैसा, जानें कैसे

Fri, 10 Jun 2022 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Free Silai Machine Yojana Registration Online: मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें - फोटो : iStock
Free Silai Machine Yojana 2022 Online Form: सरकार द्वारा देश में कई तरह की लाभकरी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग के लोगों और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। इसमें कई तरह की योजनाएं होती हैं। जैसे- मुफ्त राशन, आर्थिक लाभ देने की योजना, रोजगार योजनाएं आदि। ऐसी ही एक योजना है मुफ्त सिलाई मशीन। इस योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। दरअसल, महिलाएं भी अब आत्मनिर्भर हो रही हैं, और वो खुद का काम कर सके इसके लिए उन्हें मुफ्त में सिलाई मशीन दी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी एक महिला हैं, तो आप भी मुफ्त सिलाई मशीन योजना के तहत सिलाई मशीन ले सकती हैं और वो भी बिल्कुल मुफ्त में। तो चलिए आपको बताते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Free Silai Machine Yojana Registration Online: मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें - फोटो : iStock
किसे मिल सकता है लाभ:-
  • गरीब और श्रमिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्धेश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। बात इसके लाभ की करें, तो शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Free Silai Machine Yojana Registration Online: मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत:-
  • आधार कार्ड
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक्टिव मोबाइल नंबर
  • विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र।

4 of 6
Free Silai Machine Yojana Registration Online: मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें - फोटो : iStock
ये है पात्रता:-
  • महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल 
  • श्रमिक महिलाओं के पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हो।
विज्ञापन

5 of 6
Free Silai Machine Yojana Registration Online: मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • पहले आपको इसकी आधिकारिक https://www.india.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है
  • यहां पर मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना है
  • अब फॉर्म में अपनी जानकारियां भरें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Free Silai Machine Yojana Registration Online: मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें - फोटो : iStock
  • फिर सभी दस्तावेज और अपनी फोटो यहां लगा दें
  • इसके बाद आपको संबंधित कार्यालय में जाकर इस फॉर्म को सबमिट कराना है
  • यहां सत्यापन के बाद आपको मुफ्ति में सिलाई मशीन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें