अगर आप मौजूदा समय में देखेंगे तो आजकल बारिश काफी हो रही है और खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में। भले ही निचले इलाकों में बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य जगह के लोगों को भी गर्मी से राहत मिल रही हो, लेकिन इस बारिश से भूस्खलन और बाढ़ के हालात हो जाते हैं। दिल्ली से लेकर केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे इलाकों में बारिश का भयंकर प्रकोप छाया हुआ है। वहीं, आपने देखा होगा कि कि जब बारिश होती है तो कई जगहों पर लोगों के मकान-दुकान तक बह जाते हैं। ऐसे में सरकार इन लोगों को मुआवजा देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए करना क्या होता है? शायद नहीं, लेकिन आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...