फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter Blue Tick: चला गया है आपका ट्विटर ब्लू टिक, तो परेशान होने की बजाए इस तरह दोबारा पा सकते हैं वापस

Fri, 21 Apr 2023 12:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Get Blue Tick On Twitter - फोटो : सोशल मीडिया
How to get blue tick on twitter: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आने के बाद दुनिया भर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसने वैश्वीकरण की परिभाषा को एक नया आयाम दिया है। आज दुनिया भर में करोड़ों लोग फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर नामी गिरामी हस्तियों और बड़ी संस्थाओं को ब्लू टिक प्रदान किया जाता था। वहीं अगर आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको इन दिनों प्लेटफॉर्म से ब्लू टिक हटने की खबर के बारे में पता होगा। एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने के बाद इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर कई बदलावों को अंजाम दिया जा रह है। 24 मार्च को ट्विटर ने इस बारे में बताया था कि कंपनी लेगेसी वेरीफाइड प्रोग्राम को बंद करने जा रही है। इसी के अंतर्गत कंपनी ने अब लेगेसी वेरीफाइड चेकमार्क को हटाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Get Blue Tick On Twitter - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में 20 अप्रैल से कई लोगों के ब्लू टिक हटने शुरू हो गए हैं। भारत में अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार जैसे कई सेलिब्रिटीज के ट्विटर ब्लू टिक हट गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Get Blue Tick On Twitter - फोटो : Social Media
कंपनी ने इस बारे में भी बताया है कि वेरिफाइड संस्थानों से जुड़े लोगों का ट्विटर पर ब्लू टिक बिना किसी पेमेंट के बना रहेगा।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत कर लें ये जरूरी काम

4 of 5
How To Get Blue Tick On Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे पा सकते हैं ट्विटर पर ब्लू टिक

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ट्विटर ओपन करने के बाद प्रोफाइल सेक्शन में ट्विटर ब्लू पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन प्लान में अपनी सुविधानुसार प्लान को चुनना है।
  • आप मंथली या एनुअल दोनों में से किसी एक प्लान का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Get Blue Tick On Twitter - फोटो : अमर उजाला
  • अगर आप एक साल का प्लान खरीदते हैं। ऐसे में आपको 9,400 रुपये की पेमेंट करनी है।
  • इसके अलावा अगर आप मंथली प्लान को खरीदते हैं।
  • ऐसे में आपको 900 रुपये महीने का भुगतान करना है। पेमेंट करने के बाद आपको ब्लू टिक मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें