आज के समय में पैसे निकालने के लिए लोग एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। मिनटों में पैसे निकल जाते हैं और साथ ही इस कार्ड के कई अन्य फायदे भी होते हैं। जब हम बैंक खाता खुलवाते हैं, तो इसके साथ हमें एटीएम कार्ड भी मिलता है। लेकिन लोगों को इसके पिन बनाने को लेकर काफी समस्या भी होती है। इसके लिए लोगों को या तो एटीएम पर जाना होता है या फिर नेट बैंकिंग के जरिए एटीएम पासवर्ड बनाना पड़ता है। लेकिन अगर आप एसबीआई बैंक के ग्राहक हैं, और इस बैंक के डेबिट कार्ड का पिन बनाना चाहते हैं तो आपका ये काम आपके मोबाइल से बिना इंटरनेट के और बिना ब्रांच जाए हुए ही हो जाएगा। इसके लिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपना एटीएम पिन मोबाइल की मदद से बना सकते हैं।