शहरों में ही नहीं, अब तो कई गांवों में भी आपको ये नजारा आम दिख जाता है कि लोग गैस सिलेंडर की मदद से खाना बना रहे हैं। अब गांवों में लोग लकड़ी की जगह पर गैस सिलेंडर की मदद लेकर खाना बनाते हैं, जिससे हमारे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। दूसरी तरफ जब लोगों का गैस सिलेंडर खत्म हो जाता था, तो लोगों को गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है और अगर आप चाहें तो आप घर बैठे ही अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और बेहद आसानी से इसे पा सकते हैं। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो चलिए हम आपको घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने के चार तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आपका काम मिनटों में हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...