फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WiFi Tips: स्लो वाई-फाई इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान? तो ये चार तरीके आ सकते हैं आपके बहुत काम

Thu, 26 Jan 2023 07:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं? - फोटो : Istock
How to Fix a Slow WiFi Internet Speed: आज के समय में अगर आपको कुछ भी काम करने हैं, तो लगभग सभी काम घर बैठे ही हो जाते हैं और ये सब मुमकिन हुआ है नई-नई खोज और इंटरनेट की मदद से। दरअसल, इंटरनेट की मदद से आप किसी से भी जब चाहे तब संपर्क कर सकते हैं और घर बैठे ही कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं आदि। इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए लोग अपने मोबाइल में तो रिचार्ज करवाते ही हैं। पर लोग घरों और दफ्तरों में वाई-फाई भी लगवाते हैं। इससे काफी अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती है, लेकिन कई मर्तबा इनकी स्पीड इतनी स्लो हो जाती है जिससे लोग काफी परेशान तक हो जाते हैं क्यों कि उनके कई काम जो अटक जाते हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि स्लो वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए आप कौन से तरीके अपना सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं? - फोटो : Istock
ये हैं वो तरीके:-

नंबर 1
  • वाई-फाई में लोग पासवर्ड रखते हैं, ताकि बिना बताए कोई पड़ोस का व्यक्ति या कोई अन्य वाई-फाई का इस्तेमाल न कर पाए। पर कई लोग पासवर्ड इतना आसान रख देते हैं, जिससे कोई भी वाई-फाई का इस्तेमाल करने लगता है। ऐसे में यूजर्स बढ़ने से स्पीड कम होना तो लाजमी है। इसलिए हमेशा एक मजबूत पासवर्ड बनाए, ताकि बिना आपकी अनुमति के कोई वाई-फाई कनेक्ट न कर पाए।
विज्ञापन

3 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं? - फोटो : iStock
नंबर 2
  • आप जब भी अपने घर पर वाई-फाई लगवाएं, तो इस बात को सुनिश्चित करें कि वाई-फाई की तार जिस पोल से आपके घर के राउटर तक आई है, उसकी दूरी 90 मीटर से अधिक न हो। अगर ऐसा होता है, तो ये भी एक कारण वाई-फाई की स्पीड स्लो होने का होता है। वैसे तो इंटरनेट प्रोवाइडर इस बात का ध्यान रखते हैं, लेकिन आप उनसे ये चीज पूछकर सुनिश्चित कर सकते हैं क्योंकि दिक्कत तो आपको हो सकती है।

4 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं? - फोटो : iStock
नंबर 3
  • आपने देखा होगा कि राउटर पर दो या उससे ज्यादा भी एंटीना लगे होते हैं। दरअसल, इनका काम सिग्नल को भेजना होता है। ऐसे में अगर ये एंटीना झुके हुए हैं या बंद हैं तो भी इंटरनेट की स्पीड स्लो हो सकती है। इसलिए इन्हें हमेशा सीधा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं? - फोटो : Istock
नंबर 4
  • आप राउटर को अपने घर में जहां भी रखें, वो सामान दूरी होनी चाहिए। अमूमन लोग राउटर को जमीन पर या फर्श पर रख देते हैं। ऐसा करने से भी इंटरनेट की स्पीड स्लो हो सकती है। इसलिए इन्हें हमेशा ऊपर की तरफ यानी दीवार पर ही लगवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें