How to Get Blue Tick on Twitter: अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर सोशल मीडिया का है, तो शायद कुछ गलत भी न हो। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक जैसे कई प्लेटफॉर्म से लोग जुड़े हुए हैं। बात अगर ट्विटर की करें, तो यहां पर भी एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। यहां लोग अपने विचार रखते हैं, एक-दूसरे से बात करते हैं और स्पेस के जरिए अपने मुद्दे भी शेयर करते रहते हैं आदि। वहीं, इन दिनों ट्विटर पर एक चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है और वो है ब्लू टिक की। दरअसल, जहां पहले ट्विटर लोगों को वेरिफाई करने के बाद ही ब्लू टिक देता था, तो वहीं अब आप इसे खरीद भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप भी ट्विटर पर ब्लू टिक कैसे ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...