फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAN Number: चुटकियों में घर बैठे पता लगा सकते हैं अपने पीएफ खाते का यूएएन नंबर, जानें तरीका

Thu, 18 Aug 2022 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूएएन नंबर पता करने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala
UAN Number Update: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके आज से ज्यादा उसका भविष्य सुरक्षित हो। इसके लिए लोग कई तरह की योजनाओं या अन्य स्कीम में निवेश भी करते हैं। इसमें बैंक में पैसा रखना, एलआईसी पॉलिसी लेना आदि शामिल हैं। ठीक इसी तरह आपका पीएफ खाता भी आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। ये खाता उन लोगों का होता है, जो नौकरीपेशा होते हैं। इस खाते में कर्मचारी की हर महीने की सैलरी से पैसे जमा होते हैं। वहीं, बतौर पीएफ खाताधारक आपके पास अपना यूएएन नंबर होना जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास ये नहीं है, तो आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपना यूएएन नंबर जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
यूएएन नंबर पता करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इस तरीके से जान सकते हैं यूएएन नंबर:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपना यूएएन नंबर ऑनलाइन तरीके से जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन

3 of 5
यूएएन नंबर पता करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद वेबसाइट पर जब आप चले जाते हैं, तो यहां पर आपको लॉगिन के नीचे 'Know your UAN' का विकल्प नजर आएगा। इस पर आपको क्लिक करना है।

4 of 5
यूएएन नंबर पता करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड यहां पर दर्ज करने के लिए 'रिक्वेस्ट ओटीपी' पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूएएन नंबर पता करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज कर देना है। फिर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 'शो यॉर यूएएन' पर क्लिक करें और फिर आपका यूएएन नंबर आप जान सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें