अगर आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो उसको ट्रैक किया जा सकता है, लेकिन अगर आपका लैपटॉप चोरी हो जाए या खो जाए तो आपकी चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में आपकी चिंता को कम करने के लिए आज हम आपको एक बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं। जिस प्रकार आप एप्पल और गूगल के 'फाइंड माई डिवाइस' फीचर के जरिए एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस के बारे में पता लगा सकते हैं। इसी तरह आप विंडोज लैपटॉप को माइक्रोसॉफ्ट फाइंड माई डिवाइस फीचर का उपयोग करके ट्रैक कर सकते हैं। दरअसल, स्मार्टफोन टेलीकॉम नेटवर्क या वाई-फाई के माध्यम से जुड़े रहते हैं, जिसके चलते इसे ट्रैक करना आसान होता है। वहीं लैपटॉप के साथ ऐसा नहीं होता इसलिए इसे ट्रैक करना थोड़ा कठिन हो जाता है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के 'फाइंड माई डिवाइस' फीचर इसे आसान बनाता है। इसकी मदद से आप अपने डिवाइस को रिमोट से लॉक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसे अपने डिवाइस पर एक्टिव कर सकते हैं?