फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips And Tricks: भूल गए अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड, Forget Password पर क्लिक किए बिना ऐसे करें पता

Fri, 14 Nov 2025 07:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार हम किसी वेबसाइट या पोर्टल पर लॉगिन कर रहे होते हैं तो यूजरनेम और पासवर्ड को भूल जाते हैं। इससे कई बार यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
Google Chrome Password Manager - फोटो : Freepik
आज के समय इंटरनेट की दुनिया में हम कई वेबसाइटों और सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, इतनी सारी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को याद रखना काफी मुश्किल होता है। कई बार हम किसी वेबसाइट या पोर्टल पर लॉगिन कर रहे होते हैं तो यूजरनेम और पासवर्ड को भूल जाते हैं। इससे कई बार यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

हालांकि, गूगल क्रोम में एक खास तरह का इनबिल्ट फीचर है, जिसकी मदद से आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड का पता कर सकते हैं। यह इनबिल्ट फीचर आपके यूजरनेम और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी को स्टोर करके रखता है। अगर आपने क्रोम को किसी वेबसाइट का पासवर्ड और यूजरनेम सेव करने की अनमति दी थी, तो इस बात की बड़ी संभावना है कि यहां से आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उसके बारे में पता कर सकते हैं। 

Smartphone Facts: स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे करें पता
विज्ञापन

2 of 5
Google Chrome Password Manager - फोटो : Freepik
गूगल क्रोम के इस फीचर के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं है, बस कुछ क्लिक्स के जरिए आप अपने क्रेडेंशियल्स के बारे में जान सकते है। आइए जानते हैं इस प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप। 

LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता
विज्ञापन

3 of 5
Google Chrome Password Manager - फोटो : Freepik
इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करें। गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करने के बाद आपको दाईं तरफ सबसे ऊपर थ्री डॉट मेन्यु पर क्लिक करना होगा। यह करने के बाद आपको सेटिंग के विकल्प का चयन करना है। 

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

4 of 5
Google Chrome Password Manager - फोटो : Freepik
सेटिंग के विकल्प का चयन करने के बाद आपको पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप जैसे ही इस विकल्प का चयन करेंगे वैसे ही स्क्रीन पर वह सभी पासवर्ड दिखाई देने लगेंगे, जिन्हें आपने दूसरी वेबसाइटों को ओपन करते समय गूगल क्रोम पर सेव किया था। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Google Chrome Password Manager - फोटो : Freepik
ध्यान देने वाली बात है कि आप इस फीचर का इस्तेमाल करके उन्हीं पासवर्ड का पता लगा सकते हैं, जिन्हें आपने गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते समय सेव किया था। 

जानना जरूरी: सास ससुर की प्रॉपर्टी पर क्या बहू अपना हक जता सकती है? जानिए क्या कहता है कानून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें