फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Facts: स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे करें पता

Fri, 14 Nov 2025 05:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खाने पीने की चीजों की जिस तरह एक्सपायरी डेट होती है ठीक उसी तरह स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है। स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट के बाद अगर आप उसको इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन
1 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
आज के समय लगभग हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। वहीं क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आपके स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है? खाने पीने की चीजों की जिस तरह एक्सपायरी डेट होती है ठीक उसी तरह स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है। स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट के बाद अगर आप उसको इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  

स्मार्टफोन एक्सपायर होने के बाद वे सुरक्षा खतरों के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। इस दरौन साइबर अटैक और डाटा चोरी होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। वहीं क्या आपने इस बारे में सोचा है कि स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट के बारे में आप कैसे पता कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
स्मार्टफोन कंपनियां जब किसी स्मार्टफोन के मॉडल के लिए ओपरेटिंग सिस्टम अपडेट और सुरक्षा पैच से जुड़े अपडेट देना बंद कर देती हैं, तो वह डिवाइस एक्सपायर माना जाता है। इससे स्मार्टफोन की स्पीड धीमी हो जाती है। इसके अलावा एप्लीकेशन भी स्मार्टफोन में ठीक ढंग से काम नहीं करते हैं।  

LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता
विज्ञापन

3 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
इस दौरान आपके स्मार्टफोन में साइबर हमलों का खतरा बढ़ जाता है। प्रीमियम स्मार्टफोन में आपको तीन से पांच वर्षों का तक अपडेट और सपोर्ट मिलता है। वहीं सस्ते स्मार्टफोन में दो से तीन वर्षों तक सपोर्ट मिलता है। 

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

4 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
अगर आपके स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट या सिक्योरिटी अपडेट आना बंद हो गया है तो स्मार्टफोन के एक्सपायर होने का संकेत है। आपका स्मार्टफोन कब एक्सपायर होगा यह इससे तय नहीं होता है कि आपने अपना फोन कब खरीदा है बल्कि स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट से यह तय होता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
स्मार्टफोन में नए अपडेट के न आने से आप नई सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इसके अलावा आपके फोन में मौजूद पुराने बग्स और सुरक्षा खामियां बनी रहती हैं। इससे आपका स्मार्टफोन असुरक्षित हो जाता है। 

जानना जरूरी: सास ससुर की प्रॉपर्टी पर क्या बहू अपना हक जता सकती है? जानिए क्या कहता है कानून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें