आज के समय इंटरनेट की दुनिया में हम कई वेबसाइटों और सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, इतनी सारी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को याद रखना काफी मुश्किल होता है। कई बार हम किसी वेबसाइट या पोर्टल पर लॉगिन कर रहे होते हैं तो यूजरनेम और पासवर्ड को भूल जाते हैं। इससे कई बार यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हालांकि, गूगल क्रोम में एक खास तरह का इनबिल्ट फीचर है, जिसकी मदद से आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड का पता कर सकते हैं। यह इनबिल्ट फीचर आपके यूजरनेम और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी को स्टोर करके रखता है। अगर आपने क्रोम को किसी वेबसाइट का पासवर्ड और यूजरनेम सेव करने की अनमति दी थी, तो इस बात की बड़ी संभावना है कि यहां से आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उसके बारे में पता कर सकते हैं।
Smartphone Facts: स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे करें पता