How to file complaint against corruption: भ्रष्टाचार एक ऐसा दीमक है, जो देश की नींव को धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा है। आज के समय विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी आम बात हो गई है। सरकारी कामकाज को कराने के लिए कई जगहों पर रिश्वत की मांग होती है। ऐसे में कई बार लोग काफी परेशान हो जाते हैं। रिश्वत न देने पर अक्सर सरकारी कर्मचारी काम करने में लेट लतीफी करते हैं या उस काम को करने में कई तरह की रुकावटे डालते हैं। अगर कोई सरकारी अधिकारी आपसे कोई जरूरी काम करने के लिए पैसों की मांग कर रहा है। इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे खास नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कॉल करके आप सरकारी कार्यालयों में हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -