प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसे देशभर में आयुष्मान भारत स्कीम के नाम से भी जाना जाता है गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों में करा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है, जिसे दिखाकर अस्पताल में बिना खर्चे के इलाज कराया जा सकता है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि कुछ अस्पताल आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों से इलाज के पैसे मांगते हैं।