फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: पहाड़ों पर गाड़ी चलाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकती है दुर्घटना

Wed, 21 May 2025 05:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pahadon Par Gadi Kaise Chalaye: अगर आप भी कार चलाते हैं और पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जरूर जान लें कि पहाड़ में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है? - फोटो : Adobe Stock
Car Driving Tips in Mountains: हम जब भी कहीं घूमने जाते हैं तो इस बात पर काफी बातें होती हैं कि जाने के लिए वाहन क्या होगा? कोई बस से यात्रा करना पसंद करता है तो कोई ट्रेन से। वहीं, कई लोग फ्लाइट से भी यात्रा करते हैं। पर बात जब अपने वाहन की आती है तो लोग अपनी कार आदि से जाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके कई फायदे भी हैं कि आप कहीं पर भी रुक सकते हैं और अपने हिसाब से जा सकते हैं। लोग घूमने के लिए ज्यादातर पहाड़ों पर घूमने भी जाते हैं और वो भी अपनी कार से।

इसमें कुछ गलत भी नहीं, लेकिन अगर आप पहाड़ों में गाड़ी चलाते हैं या पहाड़ जा रहे हैं तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि यहां गाड़ी चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं पहाड़ों पर गाड़ी चलाते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है? - फोटो : Aston Martin
पहाड़ों पर इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • शहरों में हम जब गाड़ी चलाते हैं तो कई बार आगे निकलने के लिए ओवरटेक कर लेते हैं, लेकिन पहाड़ में ऐसा बिल्कुल न करें। पहाड़ों में अगर आप ओवरटेक करते हैं तो हो सकता है कि आगे से कोई गाड़ी आ रही हो और ऐसे में दुर्घटना होने की पूरी संभावना होती है। इसलिए पहाड़ों में अपनी लेन में ही चलें और ओवरटेक करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है? - फोटो : Aston Martin
नंबर 2
  • अगर आप पहाड़ों पर गाड़ी चला रहे हैं तो जान लें कि अपनी गाड़ी की स्पीड कम रखें, क्योंकि पहाड़ों की सड़क शहरों की तरह सीधी नहीं होती बल्कि, घुमावदार होती हैं। इसलिए यहां तय स्पीड में ही चलना चाहिए। यहां 30 से 35 बीच की स्पीड ही रखनी चाहिए और गाड़ी को ज्यादा तेज नहीं भगाना चाहिए।

4 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है? - फोटो : Stellantis
नंबर 3
  • पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय मोड़ का जरूर ध्यान दें। पहाड़ों में मोड अक्सर तीखे होते हैं, इसलिए अगर आप मोड से गुजर रहे हैं तो ध्यान रखें कि मोड पर हॉर्न जरूर दें ताकि सामने से आ रही गाड़ी को पता चल जाए। रात में आप डीपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहाड़ों में गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है? - फोटो : Range Rover
नंबर 4
  • पहाड़ों पर गाड़ी चलाने से पहले ये जरूर जान लें कि वहां खराब मौसम में गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। तेज बारिश हो रही है या बर्फबारी हो गई है तो आपको पहाड़ों में गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। आप यहां फंस सकते हैं या भूस्खलन भी हो सकता है। इसलिए मौसम का ध्यान रखकर ही पहाड़ों में चलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें