फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये के टूलकिट प्रोत्साहन के साथ लोन की सुविधा, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलते हैं ये फायदे

Tue, 20 May 2025 08:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए भारत सरकार वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना चाहती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कई लाभ दिए जाते हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Vishwakarma Yojana: देश में गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ताकि वह अपने हुनर को निखार सकें। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को की थी। इस योजना का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इस स्कीम का लाभ बढ़ई, लोहार, दर्ज़ी, कुम्हार, सुनार, मोची, राजमिस्त्री आदि लोगों को दिया जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए भारत सरकार वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना चाहती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कई लाभ दिए जाते हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थी को कुल 15 दिनों की स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के समय उनको हर रोज 500 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा उनको टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
यही नहीं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थी को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कुल 3 लाख रुपये का लोन दो चरणों में दिया जाता है। पहले चरण में 1 लाख रुपये दिए जाते हैं व्यवसाय को शुरू करने के लिए। 

4 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
इसके बाद दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस लोन पर आपको बहुत कम ब्याज दर देनी होती है। इस लोन पर आपको 5 प्रतिशत की ब्याज दर का भुगतान करना होता है। इस किफायती ब्याज दर पर लोन लेकर कारीगर और शिल्पकार अपने व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। यह स्कीम पारंपरिक कौशल को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें