फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Tips: सर्दियों में भारी धुंध के बीच भी आसानी से कर सकेंगे कार को ड्राइव, बस फॉलो करें ये टिप्स

Mon, 16 Jan 2023 10:28 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Drive Car in Fog - फोटो : Istock
How To Drive Car in Fog: इस समय दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के इस सीजन में कई दिन भारी धुंध भी हो जाती है। ऐसे में इस दौरान गाड़ी को चलाना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। अक्सर कोहरे की वजह से अलग-अलग जगहों से कई हादसे भी सामने निकलकर आते रहते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त लोग कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। ऐसे में आप आसानी से भारी कोहरे के बीच अपनी गाड़ी को चला सकेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप कोहरे में आसानी से गाड़ी को चला सकेंगे। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Drive Car in Fog - फोटो : Istock
कोहरे में अक्सर बिजिविलिटी जीरो हो जाती है। ऐसे में इस दौरान गाड़ी को ड्राइव करते वक्त सामने रोड नहीं दिख रही होती है। इस स्थिति में आपको अपनी गाड़ी को एक लेन में चलानी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Drive Car in Fog - फोटो : Istock
इस दौरान आपको लेन की सफेद पट्टी का ध्यान रखना चाहिए और उसी को ध्यान में रखकर गाड़ी को ड्राइव करना चाहिए। वहीं अगर जिस सड़क पर आपको लेन न मिले। वहां आप रोड मार्किंग या किसी दूसरे वाहन को फॉलो करके अपनी गाड़ी को ड्राइव कर सकते हैं। 

Govt Scheme: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिल रही है 5 से 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप, जानें क्या है स्कीम

4 of 5
How To Drive Car in Fog - फोटो : Istock
इस दौरान आपको अपने आप को अलर्ट करके रखने की जरूरत होती है। आपका पूरा ध्यान गाड़ी चलाने पर होना चाहिए। इस समय कार में बैठे साथी यात्रियों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इसके अलावा आपको फोन पर भी बात नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Drive Car in Fog - फोटो : Istock
कोहरे में आपको धीमी रफ्तार पर गाड़ी चलानी चाहिए। अगर आप तेज रफ्तार पर गाड़ी को ड्राइव करते हैं। ऐसे में एक्सीडेंट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

IRCTC Tour Package: नॉर्थ ईस्ट की सैर कराने के लिए IRCTC लाया है हवाई टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें