जब हम कहीं नौकरी करते हैं, तो वहां से मिलने वाली सैलरी से अपना घर चलाते हैं। रोजाना के होने वाले खर्चों को पूरा करते हैं, और अपने आने वाले कल के लिए भी लोग पैसे बचाते हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर इस पैसे की मदद ली जा सके। इसके अलावा एक और तरीका है जहां हमारे पैसे की सेविंग होती है। दरअसल, वो तरीका है पीएफ। यहां आपकी हर महीने की सैलरी में से कुछ पैसे कटते हैं जो आपके पीएफ खाते में जमा होते हैं। आप इस पैसे को नौकरी छोड़ने के बाद या अपनी जरूरत के हिसाब से बीच में भी निकाल सकते हैं। लेकिन कई बार लोग इस बात को नहीं जान पाते हैं कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं, तो चलिए इसके बारे में जानने के तरीके के बारे में आपको बताते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...