आज के इस डिजिटल युग में सबकुछ ऑनलाइन हो चला है। स्मार्टफोन आने के बाद एक बड़ा बदलाव देश-दुनिया में देखने को मिल रहा है। इसके आने से हमारे कई काम आसान बन गए हैं। पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों को करने में काफी समय बर्बाद हो जाता था। अब हमारा वही काम मोबाइल फोन की मदद से कुछ मिनटों में हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने मोबाइल फोन पर डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल पहचान पत्र को e-EPIC के नाम से भी जाना जाता है। ये आपके पहचान पत्र की डिजिटल कॉपी है। इसे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।