How to Download Ayushman Card: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या अब भी काफी ज्यादा हैं, जो या तो गरीब वर्ग में रह रहे हैं या फिर जो असल में जरूरतमंद हैं। ऐसे ही लोगों की आर्थिक और अन्य तरीकों से मदद के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना का उद्धेश्य आम जनता और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं मुंहैया कराना है। योजना के तहत पात्र लोगों का एक आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। कार्ड बनने के बाद आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद इसे लेना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...