फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का लेना चाहते हैं लाभ, तो ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी

Thu, 10 Jul 2025 08:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको योजना में ई-केवाईसी कराना जरूरी है। स्कीम में ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
हमारे देश में एक बड़ी आबादी खेती किसानी पर निर्भर है। हालांकि, आजादी के कई दशकों के बाद भी देशभर में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो पाए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से खेती में लागत निरंतर बढ़ती जा रही है लेकिन किसानों को उतना लाभ नहीं मिल पाता है। खेती के दौरान खाद, बीज, सिंचाई एव अन्य कार्यों को कराने में किसानों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2019 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार इस योजना के जरिए सालाना 3 किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे किसानों के खाते में भेज रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको योजना में ई-केवाईसी कराना जरूरी है। स्कीम में ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इस योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
वेबसाइट ओपन होने के बाद ekyc के विकल्प का चयन करें। इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा यहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

4 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
नेक्स्ट स्टेप पर अपने आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको उसे बॉक्स में दर्ज करना है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana Ekyc - फोटो : AdobeStock
ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी ई-केवाईसी योजना में हो जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने का यह प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें