फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: थाईलैंड घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो आईआरसीटीसी लाया है बजट फ्रेंडली टूर पैकेज

Thu, 10 Jul 2025 07:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार लोगों को थाईलैंड में घूमने जाने के लिए टिकट बुकिंग और ट्रैवल प्लानिंग की जटिलताओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से दो चार होने से बचना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Offers 5 Night 6 Days Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप कम बजट में विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप कम खर्च में थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत समुद्रतटों और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा थाईलैंड का खानपान और यहां की नाइट लाइफ भी दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। हर साल बड़ी संख्या में भारत से पर्यटक थाईलैंड में घूमने के लिए जाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को थाईलैंड में घूमने जाने के लिए टिकट बुकिंग और ट्रैवल प्लानिंग की जटिलताओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से दो चार होने से बचना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Offers 5 Night 6 Days Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम थाईलैंड कॉलिंग है। इसका टूर पैकेज कोड NLO30 है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Offers 5 Night 6 Days Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 जुलाई, 2025 को लखनऊ से हो रही है। 

4 of 5
IRCTC Offers 5 Night 6 Days Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
ये आईआरसीटीसी का एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं थाईलैंड में आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पैकेज में आपके रुकने के लिए होटल भी बुक किया गया है। वहीं आपके खाने पीने का इंतजाम भी पैकेज के अंतर्गत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Offers 5 Night 6 Days Thailand Tour Package - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 73,300 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 62,800 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 61,600 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें