फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: एक छोटी सी गलती और हो जाएंगे ठगी का शिकार, जानें क्या है राशन कार्ड की e-KYC करवाने का सही तरीका

Fri, 21 Mar 2025 07:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fraud Alert Ration Card e-KYC: भारत सरकार हर महीने लगभग 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। इस व्यवस्था को कोविड काल में शुरू किया गया था जो मौजूदा समय में भी जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
Ration Card e-KYC: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे लोग जुड़े हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। किसी योजना में सब्सिडी, किसी योजना में आर्थिक मदद तो किसी योजना के अंतर्गत कोई अन्य सामान देकर लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है अंत्योदय योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में राशन देने का प्रावधान है। ये लाभ राशन कार्डधारकों को मिलता है।

वहीं, जो राशन कार्डधारक हैं उन सभी को ई-केवाईसी करवाने के आदेश काफी पहले दिए जा चुके हैं और काफी लोग करवा चुके हैं। जबकि, कई लोग अब भी ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में जालसाज इस बात का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इसलिए आपको इस ठगी से बचकर रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं ठगी से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखा जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे होती है ठगी
  • दरअसल, राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवानी है जिसका आदेश काफी पहले ही जारी हो चुका है। बस इसी बात का फायदा जालसाज उठा रहे हैं और लोगों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कह रहे हैं और इसकी आड़ में वे लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • जालसाज लोगों को कॉल करते हैं जिसमें वे उन्हें ई-केवाईसी न करवाने पर होने वाले नुकसान बताते हैं और डराते (अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई तो आपका राशन कार्ड रद्द हो जाएगा) हैं। साथ ही वे उनसे कहते हैं कि एक लिंक भेजा है जिस पर वे क्लिक कर दें या उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजकर भी आपको ठग सकते हैं।

4 of 5
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बच सकते हैं ठगी से?
  • अगर आपके पास कभी कोई कॉल या मैसेस आता है जिसमें आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है, तो कभी इन पर विश्वास न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। भूलकर भी किसी को ओटीपी या अपनी कोई बैंकिंग जानकारी आदि शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ये है ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका
  • विभाग द्वारा जो ई-केवाईसी करवाने का तरीका बताया गया है उसमें आपको अपने राशन डीलर के पास जाना है
  • डीलर पोस मशीन में आपके परिवार के प्रत्येक सदस्य (जिन लोगों का नाम राशन कार्ड में है) के फिंगर प्रिंट लेता है और फिर आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें