फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में अपने लिए इकट्ठा कर सकते हैं करीब 53 लाख, समझिए कैसे?

Thu, 20 Mar 2025 08:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Investment Tips: आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में विस्तार से जिसकी मदद से आप मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करीब 53 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : AdobeStock
Investment Tips: आज के दौर में मुद्रास्फीति की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अपने बचत के पैसों को बैंक में बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो उसको किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि निवेश का यह क्षेत्र भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आता है लेकिन यहां से आप लॉन्ग टर्म में अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई लोग म्यूचुअल फंड में अपने बचत के पैसों को निवेश करते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में विस्तार से जिसकी मदद से आप मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करीब 53 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। आपको कैसे और किस जगह निवेश करना है इस बारे में अगर पता नहीं तो निवेश के इस क्षेत्र में इन्वेस्ट करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, बिना सोचे समझे यहां निवेश करने पर आपको बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : AdobeStock
म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 7 हजार रुपये निवेश करने हैं। 7 हजार रुपये महीने निवेश करने का यह सिलसिला आपको पूरे 20 सालों तक जारी रखना है।

IRCTC Tour Package: श्रीलंका में रामायण यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया 

4 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : AdobeStock
इस दौरान आपको यह उम्मीद रखनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 20 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय करीब 53,59,878 रुपये जुटा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें