फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Waste Alert: ई-वेस्ट पैदा करने में भारत का तीसरा स्थान, जानें इससे बचने के क्या हैं तरीके

Mon, 22 Aug 2022 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Amar Ujala
e-Waste: आज दुनिया के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं, जिसमें से एक ई-वेस्ट भी है। यूएन के मुताबिक, दुनिया के हर व्यक्ति ने साल 2021 में 7.6 किलो ई-वेस्ट डंप किया। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि पूरी दुनिया में 5.74 करोड़ टन ई-वेस्ट डंप हुआ। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत ई-वेस्ट पैदा करने में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है। देश में हर साल लगभग 25 करोड़ मोबाइल ई-वेस्ट हो रहे हैं। ये आंकड़ा हर किसी को चौंकाता है। वहीं, अमेरिका और चीन ई-वेस्ट पैदा करने में भारत से आगे हैं। ऐसे में ये ई-वेस्ट काफी चिंता का कारण बन रहे हैं, क्योंकि इनसे कैंसर और डीएनए डैमेज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि ई-वेस्ट को रोकने के उपाय सोचे जाएं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
भारत में कौन सी चीज कितनी वेस्ट?
  • भारत में पुराने कंप्यूटर 70 प्रतिशत
  • मोबाइल 12 प्रतिशत
  • मेडिकल उपकरण 8 प्रतिशत
  • इलेक्ट्रिक उपकरण की 7 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
विज्ञापन

3 of 6
ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Pixabay
इसलिए ई-वेस्ट खतरनाक:-
  • कचरे में जाने के बाद ई-वेस्ट से निकलने वाले केमिकल जलवायु और पर्यावरण के लिए खतरा हैं
  • फेफड़े, कैंसर, त्वचा के गंभीर रोग, थायरॉइड और डीएनए डैमेज होने जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

4 of 6
ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं बचाव:-

रिसाइक्लिंग
  • अगर आप चाहते हैं कि ई-वेस्ट को कम किया जाए, तो इसके लिए जरूरी है कि चीजों की रिसाइक्लिंग की जाए। किसी पुराने मोबाइल या कंप्यूटर आदि को रिसाइकल किया जाए और इनका फिर से इस्तेमाल हो।
विज्ञापन

5 of 6
ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
जरूरतमंद को दे सकते हैं
  • कई लोग या कंपनियां अपने पुराने लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल को वेस्ट कर देते हैं, जो ई-वेस्ट के रूप में सामने आते हैं। लेकिन आप ऐसे में इसे किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं। आप किसी एनजीओ या किसी छोटी कंपनी आदि को पुराने मोबाइल, लैपटॉप आदि दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
जब तक हो सके, इस्तेमाल करें
  • आपको अपने पुराने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि को तब तक इस्तेमाल करना चाहिए, जब तक ये हो सके। वही, जब ये इस्तेमाल लायक न रहे या आपको लगता है कि अब ये ई-वेस्ट है, तो ऐसी स्थिति में आप इन्हें कंपनियों को वापस भी कर सकते हैं। ई-वेस्ट से पर्यावरण को बचाने के लिए कई कंपनियां ई-वेस्ट को वापस ले लेती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें