Detect Hidden Camera in Hotel Room: हम जब भी कहीं बाहर घूमने या किसी अन्य काम से जाते हैं तो अपने सामान को लेकर चिंता में रहते हैं कि क्या रखें और क्या नहीं। कपड़ों से लेकर बाकी जरूरत का सामान कहीं छूट न जाए, इसलिए लोग लिस्ट बनाकर सामान रखते हैं। ठीक ऐसे ही जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो कौन से होटल में कमरा बुक करे इस पर काफी चर्चा होती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं जिसमें सबसे पहला कारण कम दाम में अच्छा रूम मिलना होता है।
जबकि, सबसे जरूरी चिंता लोगों को और खासतौर पर महिलाओं को रहती है कि कहीं उनके कमरे में हिडन कैमरा तो नहीं लगा? अगर ऐसा है तो ये आपकी प्राइवेसी के लिए सही नहीं है। इसलिए आप यहां कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं जिनसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके होटल के कमरे में हिडन कैमरा लगा है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...