आज के समय में लोग ईमेल आईडी का काफी इस्तेमाल करते हैं। जहां एक तरफ अपनी पर्सनल ईमेल आईडी का लोग इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं प्रोफेशनल जिंदगी यानी दफ्तर में भी लोग इमेल आईडी का काफी इस्तेमाल करते हैं। वहीं, वर्क फ्रॉम होम में तो ईमेल काफी जरूरी हो गया। अपने काम की रिपोर्ट भेजने के लिए, छुट्टी लेने के लिए और अन्य जरूरी कामों के लिए ईमेल का काफी इस्तेमाल हुआ। लेकिन कई बार लोगों के साथ ये दिक्कत होती है कि वो जल्दबाजी में किसी गलत ईमेल आईडी पर ईमेल कर देते हैं। ऐसे में इससे कई बार दिक्कतें भी पैदा हो जाती हैं। वहीं, कई बार आपकी जानकारियां भी किसी अनजाने व्यक्ति को साझा हो जाती है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको इसका एक सरल तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे जीमेल पर गलत ईमेल आईडी पर भेजे गए मेल को डिलीट कर सकते हैं।