फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन की टिकट पर चाहते हैं छूट? तो जानें क्या है रेलवे का नियम, कैसे मिल सकता है फायदा

Tue, 21 Dec 2021 04:37 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक भारतीय रेल में रोजाना करीब सवा दो करोड़ से भी अधिक लोग यात्रा करते हैं। वहीं सालभर में आठ अरब से भी ज्यादा लोग रेल यात्रा करते हैं। खास बात तो ये है, कि ये आंकड़ा दुनिया की कुल आबादी से भी अधिक है। पूरे विश्व की मौजूदा आबादी लगभग 7.9 अरब है। वहीं भारतीय रेल अपने यात्रियों को 12 अलग-अलग कैटेगरी के तहत टिकट पर छूट देती है। लेकिन कोरोना काल के समय रेल बंद होने के बाद जब इसे दोबारा चालू किया गया तो इसे 12 से घटा कर 3 कर दिया गया। यानी के अब रेलवे केवल 3 कैटेगरी के तहत ही छूट दे रही है। अगर आप भी अपनी ट्रेन यात्रा में किराए पर छूट प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि आप इन तीन कैटेगरी के में आते हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इन कैटेगरी में कौन-कौन आता है। 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • कोरोना के चलते गैर जरूरी यातायात पर रोक लगाने कि लिए भारतीय रेल ने मार्च 2020 में सभी  की कैटेगिरी के तहत दी जाने वाली छूट को बंद कर दिया था। जिसके बाद फिलहाल सिर्फ तीन कैटेगिरी के तहत ही छूट दी जा रही है। इसमें रोगी, छात्र, और दिव्यांगों को ही छूट प्रदान की जा रही है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट पर रोक लगी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इन तीन कैटेगिरी में आने वाले  दिव्यांग लोगों को फर्स्ट क्लास, सेकेंड स्लीपर थर्ड एसी व एसी चेयर कार में 75 प्रतिशत की छूट मिलती है। जबकि फर्स्ट एसी व सेकेंड एसी में 50 प्रतिशत, साथ ही राजधानी और शताब्दी गाड़ियों के एसी चेयर कार और थर्ड एसी में केवल 25 प्रतिशत छूट मिलती है। इसके अलावा दिव्यांग जनों के साथ सफर करने वाले व्यक्ति को भी ये छूट दी जाती है। 

4 of 6
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • दूसरी श्रेणी में आने वालों की बात करें तो कैंसर रोगियों को सेकेंड और फर्स्ट क्लास के टिकट पर 75 प्रतिशत की छूट दी जाती है।   जबकि थर्ड एसी और स्लीपर में उनकी टिकट पूरी तरह फ्री होती है। इसके साथ ही फर्स्ट और सेकेंड एसी में उन्हें 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। यहां पर भी साथ वाले व्यक्ति को भी बराबर छूट मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • वहीं किडनी और हार्ट रोगी व थैलेसीमिया के रोगियों को सेकेंड स्लीपर, एसी चेयर कार, थर्ड एसी और फर्स्ट क्लास में टिकट पर 75 परसेंट की छूट जी जाती है। वहीं फर्स्ट और सेकेंड एसी में 50 परसेंट की छूट है। टीबी और लेप्रोसी के रोगियों के लिए सेकेंड स्लीपर और फर्स्ट क्लास टिकट में 75 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। इनके साथ सफर कर रहे व्यक्ति को भी बराबर की छूट दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन की टिकट पर कैसे पाएं छूट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • वहीं बात करें छात्रों की तो रेलवे के टिकट में छात्रों को भी छूट दी जाती है। शिक्षण संस्थान से अपने घर जाने या वापस आने और एजुकेशन टुअर के लिए छात्रों को स्लीपर क्लास व मासिक पास के लिए 50 परसेंट की छूट दी जाती है। वहीं लड़कियों को ग्रेजुएशन तक जबकि लड़कों को 12वीं तक सेकेंड क्लास के लिए फ्री पास मिलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें