देश में मौजूद जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों को लाभ देने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका उद्देश्य लोगों की आर्थिक मदद करना होता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं कई तरह की होती हैं, जिनमें स्वास्थ्य, आर्थिक लाभ देने की, बीमा योजनाएं, राशन योजनाएं, रोजगार योजनाएं आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार और श्रम मंत्रालय के सहयोग से देश में चलाई जा रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं भी दी जाती है। वहीं, ई-श्रम कार्डधारकों की पहली किस्त आने के बाद अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। लेकिन उससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर किस कारण की वजह से आपकी दूसरी किस्त अटक सकती है, और आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं। दरअसल, अगर आपके फॉर्म में कोई गलती है, तो आपको मिलने वाली किस्त अटक सकती है। इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले अपने फॉर्म में सुधार करें। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...